स्वैच्छिक रक्तदान कर भर दी किसी के जीवन की आस

 




अजमेर, 18 सितम्बर(हि.सं.)। मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर में अनेक चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर किसी के जीवन की आस भर दी।

मित्तल हॉस्पिटल की ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ मधु काबरा ने बताया कि सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक हॉस्पिटल के ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। मित्तल हॉस्पिटल के चिकित्सकों, हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने पीड़ित मानव की सेवार्थ रक्तदान कर इस मौके का लाभ उठाया। रक्तदाताओं ने कहा कि उनका यह छोटा सा प्रयास यदि किसी के जीवन की आस बन जाए तो इससे बड़ी खुशी और कोई नहीं हो सकती।

उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वालों में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ रजत चौधरी, पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ रोहिताश शर्मा, कर्मचारी ऋषि वर्मा, नवीन बीजावत, ऑपरेशन थियेटर के विष्णु माली, अलीशेर खान, कार्तिक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

इस मौके पर मित्तल हॉस्पिटल प्रबंध मंडल की ओर से सुनील मित्तल, डॉ दिलीप मित्तल, मनोज मित्तल, डॉ चक्रपाणि मित्तल,सार्थक मित्तल, सीईओ एस के जैन, वाइस प्रेसिडेंट श्याम सोमानी, डीजीएम विजय रांका ने साल में दो बार स्वैच्छिक रक्तदान किए जाने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इससे तन और मन दोनों को ही तंदुरुस्ती मिलती है। जब आप किसी के जीवन में खुशियां लाते हैं तो आपका मन भी प्रफुल्लित हुए बिना नहीं रहता। शिविर के संयोजन में ब्लड सेंटर के तकनीकी कर्मचारी जुनैद, अभिषेक, श्रीमती मैना कंवर का सराहनीय योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष