गांधी व शास्त्री जयंती पर गूंजे सर्वधर्म प्रार्थना के स्वर

 


बीकानेर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। समाज कल्याण सप्ताह के दूसरे दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे आयोजित कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, नगर निगम मेयर अनिल कल्ला, डिप्टी मेयर पंकज गहलोत सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन उम्मेद सिंह रतनु, एडीएम सिटी रीना छिंपा, बीडीए आयुक्त स्नेहल धायगुडे नाना, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, सीईओ जिला परिषद शैलजा पांडे, एसडीएम बीकानेर महिला कसाना, आईएएस स्वाति शर्मा, आईएएस मनु गर्ग, डीएफओ जी. वेंकटेश, डीएफओ वाइल्डलाइफ तरुण मेहरा, तहसीलदार विनोद पूनिया, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार गहलोत, पार्षद सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पार्षद नवरतन डागा, पार्षद भगवती गौड़, पार्षद निशा पारीक, पार्षद सुभाष स्वामी, पार्षद यूनुस अली समेत समाज कल्याण विभाग से मुकेश भाटी, उमा शंकर प्रजापत, सुदेश रांकावत, विजय शंकर व्यास, इनायत हुसैन, राम कुमार खड़गावत समेत अन्य गणमान्यजनों ने भी महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर याद किया।

कार्यक्रम में भारत स्काउट व गाइड की टीम की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजनों ‘रघुपति राघव राजा राम’, ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ सहित निर्गुण भजनों की भावपूर्ण एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रभु दयाल गहलोत, अमी नागर एवं यश्विता पारीक ने भजनों की प्रस्तुति दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव