बारह जिलाें के पत्रकाराें से विश्व संवाद केंद्र ने मांगी प्रविष्टियां : देवर्षि नारद जयंती पर सम्मान 2 मई काे

 


बीकानेर, 21 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, डीडवाना-कुचामन, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, पाली, सिरोही, व जालौर के पत्रकाराें के लिए विश्व संवाद केंद्र, जाेधपुर ने नारद सम्मान के लिए प्रविष्टि आमंत्रित की है।

विश्व संवाद केंद्र, जोधपुर के सचिव हेमंत घोष के अनुसार ऊपर लिखे गए जिलाें के वे सभी पत्रकार, जो अपनी सकारात्मक पत्रकारिता से समाज को नई दिशा दे रहे हैं, प्रविष्टि के लिए आमंत्रित हैं। यद्यपि उपाधि/सम्मान के संदर्भ में, आपकी सादगी और आत्म अनुशंसा से विरक्ति के सद्गुण के कारण आप उदासीन हो जाते होंगे, परंतु समाज में आदर्श स्थापित करने हेतु आपकी उपलब्धियों का विवरण प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

उन्हाेंने बताया कि देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में विश्व संवाद केंद्र, जोधपुर द्वारा प्रतिवर्ष पत्रकारिता जगत की प्रतिभाओं को नारद विभूषण/भूषण/श्री उपाधि से अलंकृत किया जाता है। इस बार 2 मई काे यह कार्यक्रम हाेगा। गत एक वर्ष के अपने विशेष कार्यों का विवरण 28 अप्रैल 2026 तक नीचे दिए गए Google Form लिंक https://forms.gle/9bJsir2pCMTaE8mc6 पर भरकर प्रेषित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव