कुलपति का फूंका पुतला, फीस बढ़ोतरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

 


जोधपुर, 30 जून (हि.स.)। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एनएसयूआई और एबीवीपी का धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। वह कुलपति कार्यालय के बाहर मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ धरना देकर बैठे है। आज यहां एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला दहन भी किया।

एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता फीस वृद्धि के आदेश वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है। हालांकि सोमवार शमा को दोनों छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों की विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ फीस के मुद्दे को लेकर बातचीत हुई लेकिन मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में दोनों छात्र संगठनों का धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा।

छात्र संगठनों का कहना है कि बढ़ी फीस से सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों पर आर्थिक भार बढ़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने जल्द फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश