कुलगुरु ने किया ‘स्पोर्ट्स, हेल्थ एंड वेलबीइंग’ पुस्तक का विमोचन
जयपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने ‘स्पोर्ट्स, हेल्थ एंड वेलबीइंग’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का संपादन डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. रागिनी राणावत एवं डॉ. रश्मि बुंडेल ने किया है।
पुस्तक में खेल, स्वास्थ्य और शारीरिक एवं मानसिक कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। इसमें खेल विज्ञान, स्पोर्ट्स मेडिसिन, एक्सरसाइज फिजियोलॉजी, योग, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी और पोषण,मीडिया स्पोर्ट्स जैसे विषयों पर जानकारी दी गई है। पुस्तक को अकादमिक एवं शोध अनुभव के आधार पर विषयवस्तु को तैयार किया है। विमोचन के दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो.सुरेन्द्र सिंह चौहान मौजूद रहे। वहीं कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने कहा कि खेल और स्वास्थ्य एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। साथ ही आज के समय मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है। सकारात्मक सोच विकसित करने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में खेल एवं योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश