विहिप प्रखंड पालकों के दायित्व निर्धारित

 


विश्व हिंदू परिषद जोधपुर दक्षिण जिला की बैठक संपन्न

जोधपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद जोधपुर दक्षिण जिला की जिला बैठक आदर्श विद्या मंदिर सरस्वती नगर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा तथा संगठनात्मक दायित्वों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रांत मंत्री परमेश्वर ने संगठन के मूल उद्देश्यों एवं कार्यपद्धति के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने वर्ष में अब तक आयोजित कार्यक्रमों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महानगर मंत्री विक्रांत अग्रवाल ने प्रखंड पालकों के दायित्व निर्धारित किए। साथ ही आगामी 27 सितंबर को अशोक सिंघल के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में जिला सह मंत्री हिमांशु चांडक ने प्रखंड स्तर पर नवीन दायित्वों की घोषणा की। बैठक का संचालन जिला सत्संग प्रमुख मुकेश जांगिड़ ने किया।

बैठक में महानगर संयोजक उमेश सैनी, जिला संयोजक फूलचंद कुमावत, जिला विधि प्रमुख मुकेश गजराज, जिला विधि सह प्रमुख राकेश प्रजापत, जिला मातृशक्ति संयोजिका रेनू पुरोहित, जिला मातृशक्ति सहसंयोजिका प्रियंका विश्नोई, जिला दुर्गा वाहिनी सहसंयोजिका लीना आचार्य, जिला समरसता प्रमुख किशोर सिंह चुंडावत, जिला गौ रक्षा प्रमुख निर्मल परिहार, जिला गौ सेवा प्रमुख कृष्ण वैष्णव, जिला धर्माचार्य संपर्क सह प्रमुख अशोक सांखला, जिला प्रचार प्रमुख कैलाश चौहान सहित प्रखंड अध्यक्ष सोहन चौधरी, तेजस पालीवाल, शांतिलाल सोनी, के.के. माथुर, अर्पित पटवा, प्रखंड मंत्री बृजेश नेपलिया, गोवर्धन, चिरंजीव माथुर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश