बच्चों में बढ़ता विदेशी कल्चर भविष्य का खतरा: सोनी

 


विहिप मातृशक्ति का प्रशिक्षण वर्ग शुरू

जोधपुर, 04 अपै्रल (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति विभाग का प्रांत प्रशिक्षण वर्ग शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के अग्रसेन भवन में शुरू हुआ।

प्रांत मातृशक्ति संयोजिका कुसुम थवानी ने बताया कि उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह संयोजिका सरोज सोनी, राजस्थान क्षेत्र की संयोजिका अभिलाषा यादव रही।

मुख्य अतिथि विहिप प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल थे और अध्यक्षता मंत्री परमेश्वर जोशी द्वारा की गई। प्रांतभर से आई शिक्षार्थी महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सोनी ने कहा कि आज देश के साथ हमारे आसपास भी पश्चात संस्कृति का बढ़ता प्रभाव और उससे हमारे बच्चों के जीवन में उतरना हम सभी के लिए चिंता का विषय है।

आज हमारी संस्कृति को विश्व के लोग अपना रहे हैं लेकिन हमारे बच्चों में बढ़ता विदेश कल्चर भविष्य का खतरा है। उसके लिए महिलाएं अपने घर परिवार के माध्यम से संस्कृति और हिंदू जीवन मूल्यों की रक्षा करने में सक्षम है। इस जिम्मेदारी को स्वयं की प्रमुखता से करते हुए सनातन धर्म संस्कृति से परिवार बच्चों को जोड़े रखना अतिआवश्यक है।

राजस्थान क्षेत्र संयोजिका अभिलाषा यादव ने महिला शक्ति आज की आवश्यकता पर कहा कि सैन्य बल हो या अन्य सुरक्षा बल में महिलाएं प्रमुखता से आगे बढ़ रही है। यह नए भारत की नींव को मजबूत करने का कार्य है। तीन दिवसीय वर्ग में महिलाएं शारीरिक मानसिक बौद्धिक रूप संगठन के कार्यों को ग्रहण करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश