वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन में हजारों धावक लगाएंगे दौड़

 


जयपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के 11वें संस्करण का आयोजन रविवार को होगा। इसमें देश-विदेश के हजारों धावक हिस्सा लेंगे। आयोजन से पहले पिंक सिटी रन की अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने वाले धावकों को सम्मानित किया गया।

आयोजन के संस्थापक मनोज सोनी ने बताया कि समारोह में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विष्णु टांक को विशेष रूप से ‘स्टार रनर ऑफ द ईयर’ अवार्ड प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान सालभर में सर्वाधिक दौड़ लगाने के लिए दिया गया। टांक लगातार लोगों को दौड़ने, बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

समारोह में अरुण सिंह, डॉ. नमित, अभिलाषा हेवर और हिमांशु सहित अन्य मौजूद रहे। मनोज सोनी ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश