शौर्य और शक्ति थीम पर वीमेन एक्सीलेंस अचीवमेंट अवॉर्ड्स आयोजित

 


जयपुर, 29 जुलाई (हि.स.)। । महिलाओं की उपलब्धियों और सशक्तीकरण को समर्पित 'वीमेन एक्सीलेंस अचीवमेंट अवॉर्ड्स–सीजन 9' का आयोजन वीआ इंडिया द्वारा फ्यूजन ग्रुप के सहयोग से होटल ग्रैंड सफारी में किया गया। इस वर्ष समारोह की थीम 'शौर्य और शक्ति' रही। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान, व्यवसाय, महिला सशक्तीकरण और मनोरंजन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि कर्नल विजय चौधरी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। विशिष्ट अतिथि पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और ऐसे सम्मान समाज में सकारात्मक बदलाव को प्रोत्साहित करते हैं।

आयोजक हरीश सोनी ने बताया कि सम्मान समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मंच प्रदान कर उनकी प्रेरणादायक उपलब्धियों को समाज तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में यशराज एडवरटाइजमेंट और एनडी स्टूडियो सहयोगी साझेदार रहे। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया।

समारोह में डॉ. आशा सुसावत, डॉ. सोनिया चीमा, अर्काजा सेठी, प्रियंका पुरोहित, डॉ. जयश्री भार्गव, एडवोकेट तनुश्री खींची, शालिनी पाठक, महिमा यादव, डॉ. माधुरी शर्मा, निवेदिता शेखावत, दिशा करमाकर, शैलजा सूरी, डॉ. वर्षा चौधरी, अनीता डांगी, ज्योत्सना जैन और सरिता शेरसिया सहित विभिन्न क्षेत्रों की 21 महिलाओं को वीमेन एक्सीलेंस अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश