दौसा में यूपी रोडवेज ट्रेलर से टकराई, 19 यात्री घायल

 




दाैसा, 14 जून (हि.स.)। जिला मुख्यालय के आगरा बाईपास कट पर रविवार तड़के करीब 4 बजे यूपी के अलीगढ़ से जयपुर जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे कि बस अचानक सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार हादसे में हादसे में विजेंद्र सिंह ठाकुर निवासी हनुमानगढ़ी चंदौसी सम्भल, सौरव यादव निवासी जमालपुर हाथरस, विजेंद्र सिंह जाट निवासी महू अलीगढ़, सोनू शर्मा निवासी गढी नंगला अलीगढ़, पुष्पेंद्र दरजी निवासी अलीगढ़, बॉबी सिंह निवासी जगतपुर अलीगढ, लोकेश व कौशल सैन निवासी कस्तली अलीगढ़, देव शर्मा निवासी सीहपुर अलीगढ़, अभिषेक जाट निवासी हाथरस, कुंवरपाल यादव निवासी लहरा नंगला संभल, मोहम्मद नौशाद व राशिद अली निवासी जमालपुर अलीगढ़, उषा कश्यप, नंदनी और लता निवासी बेगम बाग अलीगढ़, आरिफ मलिक निवासी जमालपुर अलीगढ़, सुमित चौधरी और निशांत चौधरी निवासी जगतपुर अलीगढ़ यूपी घायल हो गए, जिनका सामान्य हालत में इलाज चल रहा है।

पुलिस की प्रारम्भिक जांच के अनुसार के बाईपास कट पर बने स्पीड़ ब्रेकर पर ट्रेलर की स्पीड कम हुई। इसी दौरान पीछे आ रही यूपी रोडवेज को ट्रेलर की स्पीड का सही अनुमान नहीं रहा और तेज स्पीड में भिडंत हो गई। घायज यात्रियों को डॉक्टर्स टीम की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी की हालत सामान्य बनी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चरणजीत