क्रिकेटर रवि बिश्नोई ने किया क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा के पोस्टर का विमोचन
देशभर के खेल प्रेमियों से जुडऩे की अपील, 6 सितंबर को होगी ऑनलाइन परीक्षा
जोधपुर, 05 अगस्त (हि.स.)। खेलों के प्रति जागरूकता और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा-2026 के पोस्टर का विमोचन किया गया क्रीड़ा भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई ने इसका पोस्टर विमोचन किया।
रवि बिश्नोई ने खिलाडय़िों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से परीक्षा में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को खेलों से जुडऩा चाहिए और अपने स्पोर्ट्स आईक्यू को परखने के लिए इस परीक्षा में अवश्य भाग लेना चाहिए।
क्रीड़ा भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा 6 सितंबर को देशभर में ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को खेल संस्कृति से जोडऩा है। उन्होंने बताया कि 12 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति परीक्षा दे सकता है। खिलाड़ी, विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक एवं खेलों में रुचि रखने वाले सभी नागरिक इसमें भाग लेने के पात्र हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश