25 अक्टूबर को निकलेगा ‘उद्भव 2026’ विराट पथ संचलन

 


जयपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मानसरोवर भाग की ओर से 25 अक्टूबर को ‘उद्भव 2026’ विराट पथ संचलन आयोजित किया जाएगा। मानसरोवर के वीटी रोड स्थित दशहरा मैदान में दोपहर 3:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभावना, अनुशासन, एकात्मता और सामाजिक समरसता के भाव को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कर्नल जोगिंदर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक उद्घाटन करेंगे, जबकि मानसरोवर भाग संघचालक मानाराम सिंह चौहान अध्यक्षता करेंगे।

पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए राष्ट्रभक्ति, संगठन, अनुशासन और सामाजिक चेतना का संदेश देंगे। आयोजकों के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना काल से ही राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता और समाज को संगठित करने के कार्यों में सक्रिय रहा है। स्वयंसेवक विभिन्न सामाजिक और सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करते हैं।

‘उद्भव 2026’ के माध्यम से राष्ट्र के प्रति समर्पण, सामूहिक सहभागिता और सामाजिक एकता के भाव को सशक्त करने का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश