जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा में बढाये वातानुकुलित श्रेणी के दाे डिब्बे
Sep 25, 2026, 17:57 IST
जयपुर, 25 सितंबर (हि.स.)।
उत्तर पश्चिम
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा में वातानुकुलित श्रेणी के 2 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 26 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक एवं दिल्ली से 27 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक 01 थर्ड एसी व 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश