शहीदों के सपनों का भारत बनाने की आवश्यकता: आर्य

 


जोधपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। आर्य वीर दल जोधपुर के तत्वावधान मे राष्ट्र रक्षार्थ देवयज्ञ का आयोजन कर अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में अंग्रेजों द्वारा की गई भीषण गोलीबारी में शहीद हुए देशभक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राजस्थान आर्य प्रतिनिधि प्रतिनिधि सभा के उप प्रधान नारायण सिंह आर्य ने अंग्रेजों द्वारा भारतीयों के साथ किए गए अत्याचारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज शहीदों के सपनों का भारत बनाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनीषा पवार ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को शहादत से परिचय करवाने की सख्त आवश्यकता हैं।

कार्यक्रम में प्रतिपक्ष नेता गणपत सिंह चौहान, आर्य वीर जोधपुर के संयोजक शिव प्रकाश सोनी, आर्यवीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरि सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष मदन गोपाल आर्य, संरक्षक गजे सिंह भाटी, आर्य वीरांगना दल जोधपुर की अध्यक्ष लीला भाटी, भंवरलाल आर्य, भंवरलाल हटवाल, रोशन लाल आर्य, जोधपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह भाटी, सचिव पूनम सिंह शेखावत, विनोद गहलोत, उपसंचालक राजेश देवड़ा, पुनाराम आर्य, मोहन आर्य, वीरेंद्र मेहता, द्वारकादास, दीपक सिंह पंवार, उम्मेद सिंह आर्य, आर्य समाज कोर्ट के प्रधान गणपत सिंह आर्य, लक्ष्मी शेखावत आदि गणमान्य आर्य जनों ने उपस्थित होकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्र रक्षार्थ आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा पुरोहित चैनाराम आर्य थे व गायक कलाकार विनोद गहलोत और अरुण गुर्जर ने देशभक्ति के गीतों के साथ समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन दल के संचालक डॉ लक्ष्मण सिंह आर्य ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश