जनजातीय लोगों की संस्कृति और विरासत से रूबरू होने के लिए भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित, केन्द्रीय मंत्री रहे माैजूद
बीकानेर, 03 नवंबर (हि.स.)। राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में जनजातीय गौरव दिवस की श्रृंखला के दूसरे दिन व्याख्यानमाला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगता का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने विद्यार्थियों को जनजातीय लोगों की संस्कृति और विरासत से रूबरू होने के लिए ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सत्यनारायण जाटोलिया ने विद्यार्थियों को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जनजातीय लोगों के स्वतंत्रता में योगदान से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जिनका विद्याथियों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिये।
कार्यक्रम की सह-संयोजक डॉ. शशि बेसरवारिया ने बताया कि युवा संसद कार्यक्रम में भारत के कानून एवं न्याय मंत्री
तथा केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जनजातीय दिवस के पोस्टर का विमोचन किया तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता विद्याथियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
जनजातीय दिवस के कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशि बेसरवारिया ने किया । कार्यक्रम में एनएसएस, एसीसी, स्काउट
के विद्यार्थी तथा महाविद्यालय के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव