दीपावली पर आमजन काे ट्रेनाें में नहीं झेलनी पड़ेगी मारामारी, 48 जोड़ी ट्रेनों में 135 एक्स्ट्रा कोच लगेंगे
जयपुर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। दीपावली के त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए 48 जोड़ी ट्रेनों में अलग-अलग कैटेगरी के 135 एक्सट्रा कोच लगाने का फैसला किया गया है। इससे यात्रियों को सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। इनमें थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच शामिल हैं। दीपावली के त्याेहार पर आमजन काे यात्रा के दाैरान परेशानी न हाे इसके लिए ट्रेनाें में एक्सट्रा काेच के साथ ट्रेेनाें की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश