अलग अलग हादसों में तीन की मौत

 


जोधपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुुपुर्द किए।

बोरानाडा पुलिस के अनुसार जलपईगुड़ी पश्चिम बंगाल निवासी मगरा महाली पुत्र चेतन महाली की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र 32 वर्षीय गणेश महाली यहां बोरानाडा में एक इंडस्ट्रीज में काम करता था। वहां पर उसकी अचानक से तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। वहीं बासनी पुलिस ने बताया कि भोजपुर बिहार का रहने वाला सत्यपाल उर्फ टोनी यहां बासनी में एक स्टील फैक्ट्री में काम करता था। वह फैक्ट्री में खाना खाकर सो गया। सुबह उठने पर वह कमरें में मृत मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर उसे मृत बता दिया। इस बारे में परिचित भोजपुर बिहार के सोनू कुमार सिंह की तरफ से बासनी थाने में मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

जबकि सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि डीएस कॉलोनी रोटरी चौराहा के पास रहने वाले देवाराम पुत्र श्यामलाल गुर्जर ने मर्ग में रिपोर्ट दी कि उसका चचेरा भाई बेसरोली मकराना निवासी 32 वर्षीय राजूराम पुत्र गोपालराम गुर्जर सोमवार की दोपहर में सरदारपुरा में रेलवे लाइन से निकल रहा था। तब वह टे्रन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश