16 साल बाद बनी टेक्सटाइल्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी
जोधपुर, 10 जून (हि.स.)। जोधपुर टेक्सटाइल्स हैण्ड प्रोसेसर्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
चुनाव अधिकारी अमृतराज धारीवाल ने बैठक में उपस्थित सभी उद्यमी साथियों की सर्वसम्मति से उमेश लीला को अध्यक्ष, पारसमल धारीवाल, जुगनू खान एवं सांगसिंह परिहार को उपाध्यक्ष, जयंतिलाल जैन को सचिव, निलेश संचेती को सहसचिव, राकेश चोरडिय़ा को कोषाध्यक्ष एवं आलोक डागा को सह कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया।
जोधपुर टेक्सटाइल्स एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों का निर्वाचन 16 वर्ष पश्चात् हुआ है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश लीला ने बताया कि वे सभी उद्यममियों एवं सदस्यों के सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन में कार्यरत रहते हुए जोधपुर के टेक्सटाइल्स उद्योगों के विकास एवं विस्तार प्रयत्नशील रहेंगे और मौजूदा समय में बंद पड़े टेक्सटाइल्स उद्योगों को जोधपुर पॉल्यूशन रिसर्च एण्ड कंट्रोल फाउण्डेशन के साथ मिलकर दोनों संगठनों की साझा कार्यवाही से जोधपुर के बंद पड़े टेक्सटाईल्स उद्योगों को पुन: शुरू करने प्रयास तेज किए जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश