दस हजार का इनामी सुरेन्द्र गिरफ्तार

 


धौलपुर, 07 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत थाना सोने का गुर्जा एवं थाना बाडी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दस हजार के इनामी बदमाश सुरेन्द्र सिह मीना को गिरफतार किया है। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि गिरपु्तार किए गए बदमाश के विरुद्व चोरी, लूट एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी के कई मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सांगवान ने बताया कि प्रकरण संख्या 121/2026 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट व 111 बीएनएस थाना बाडी में दिनांक 11 अप्रैल 2026 को देवेन्द्र कुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी बाडी द्वारा आरोपित महेन्द्र कुशवाह निवासी सैपडू रोड गुमट बाडी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त किया गया था। इस संबंध में उक्त मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की तो आरोपित महेन्द्र के द्वारा जब्त मादक पदार्थ एक अन्य आरोपित सुरेन्द्र सिंह मीना निवासी सिंगोरई थाना कंचनपुर से लेकर आया था। पुलिस द्वारा अनुसंधान के दौरान आरोपित सुरेन्द्र मीना फरार हो गया। आरोपित सुरेन्द्र मीना की धरपकड के लिए थाना सोने का गुर्जा एवं बाडी कोतवाली थाना पुलिस द्वारा पिछले तीन दिनों से लगातार दविश दी गई। इसके बाद में पुलिस टीम ने इनामी आरोपित सुरेन्द्र मीना को गिरफतार किया। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप