नाथद्वारा मंदिर मंडल बोर्ड की बैठक में शामिल हुईं कोकिला बेन
राजसमंद, 26 सितंबर (हि.स.)। मंदिर मंडल बोर्ड नाथद्वारा की बैठक शनिवार शाम को नाथद्वारा में आयोजित हुई। बैठक में मंदिर मंडल अध्यक्ष तिलकायत राकेश महाराज ऑनलाइन मुंबई से ही जुड़े, जबकि उपाध्यक्ष कोकिलाबेन अंबानी तथा सदस्य धनराज नाथवानी, परेश भाई नाथद्वारा पहुंचे और बोर्ड मीटिंग में भाग लिया। मोती महल में आयोजित मीटिंग में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक के बाद कोकिलाबेन उनके पुत्र अनिल अंबानी व अन्य सदस्याें ने प्रभु श्रीनाथजी के भोग आरती की झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद महाप्रभुजी की बैठक में विशाल बाबा ने कोकिलाबेन सहित सभी का उपरना ओढ़ाकर और प्रसाद प्रदान कर समाधान किया। इस दौरान सेवानिवृत आईएएस भारत भूषण व्यास, मंदिर मंडल के मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, अंजन शाह, लीलाधर पुरोहित, अनिल सनाढ्य विट्ठल सनाढ्य हर्ष आदि उपस्थित थे ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Giriraj Soni