पांच शहराें का पारा 43 पार, बाड़मेर @46

 


जयपुर, 09 मई (हि.स.)। माैसम शुष्क रहने से प्रदेशा के पारे में लगातार बढ़ाेतरी हाे रही है। शनिवार काे प्रदेश के 5 शहराें का पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। बाड़मेर और जैसलमेर का पारा 45 डिग्री से अधिक रहा। बाड़मेर का पारा 46 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश के 15 शहराे का पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। आगामी दाे दिन पारे में उछाल आने की संभावना है। हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11-12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

माैसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शनिवार काे कोटा व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश होने दर्ज की गई ताे शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11-12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने व पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 5-6 दिन हीटवेव व ऊष्णरात्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है। शुक्रवार काे सर्वाधिक मेड़ता (नागौर) में 5.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस जवाई बांध (पाली) व सिरोही में दर्ज किया गया।जयपुर के दिन और रात के तापमान में उछाल आया है। शनिवार काे जयपुर मे हल्के बादल नजर आए और पारे में उछाल से आमजन काे तेज गर्मी का अहसास करवाया। जयपुर के दिन के तापमान में करीब 1 और रात के तापमान में 3 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश