रात्रि जागरण में लोकभजनों पर झूमे श्रद्धालु
जोधपुर, 21 सितम्बर (हि.स.)। लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की तेजा दशमी पीपाड़ शहर में जाट सेवा समिति चौरासी पट्टी के सानिध्य में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
जाट समाज चौरासी पट्टी के अध्यक्ष बलदेवराम सैल ने बताया कि रविवार रात्रि को श्री वीर तेजाजी महाराज के चबूतरा, राठोलाई नाड़ी पर भजन संध्या एवं रात्रि जागरण का शुभारंभ तेजाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व आराधना के साथ हुआ। इसके बाद स्थानीय भजन मंडलियों व कलाकारों ने लोक देवता वीर तेजाजी के जीवन चरित्र, उनके पराक्रम, गौ-रक्षा और सत्य के प्रति निष्ठा पर आधारित एक से बढक़र एक भजनों और तेजा गायन की प्रस्तुतियां दीं।
ढोलक-हारमोनियम की थाप पर देर रात तक श्रद्धालु भक्तगण नाचते-झूमते रहे और पूरा परिसर जय श्री तेजाजी महाराज और बोलो खरनाल के धणी की जय के जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में समिति कोषाध्यक्ष रामनिवास भालिया, पंच राजुराम दुकतावा, बलदेवराम खदाव, भियाराम ग्वाला, नेमाराम मुंडेल, डुंगरराम बढियासर, बीरमाराम खोजा, ढगलाराम ओलण, रामदीन दुकतावा, श्रवणराम सैल, बक्साराम मुंडेल, मंगलाराम सैल, चैनाराम ककङावा, दुर्गाराम सेंवर, लक्ष्मणराम सैल, चैनाराम मुंडेल, त्रिलोक सैल, छोटाराम मैया, उम्मेदाराम सेंवर, भुराराम, हेमाराम, हीराराम, रामदीन, राजेन्द्रसिंह सैल, पुलिसकर्मी दिनेश पांगा, मुलाराम चौधरी, सुरेश सैनी, अणदाराम भङला, धर्माराम मुंडेल, चैनाराम सैल, गणपत, राकेश सैल सहित समाज के पंच व ग्रामीण, युवा बङी संख्या उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश