स्वामी भगत प्रकाश महाराज 15 नवम्बर को आएंगे जोधपुर

 


जोधपुर, 04 नवम्बर (हि.स.)। ज्वाला विहार श्री झूलेलाल मार्ग स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में 15 नवंबर को अमरापुर जयपुर के पंचम पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी भगत प्रकाश महाराज का जोधपुर आगमन पर प्रेम प्रकाश मंडली और भक्त समाज द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसका आयोजन जोधपुर प्रेम प्रकाश मण्डली के संत जीतू राम ने किया है।

जोधपुर प्रेम प्रकाश आश्रम के संत जीतू राम ने बताया कि सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज अपनी मंडली के साथ जोधपुर पहुंचेंगे। यहां दो दिवसीय संत समागम सत्संग का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां जोरों शोरो से चल रही है। सेवादार ललित खटवानी ने बताया कि चार वर्ष के बाद आचार्य स्वामी भगत प्रकाश महाराज का जोधपुर आगमन हो रहा है। यहां भजन सत्संग सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। स्वामी अपनी अमृतमयी वाणी से संगत को निहाल करेंगे। दो दिवसीय सत्संग के अंतर्गत संत जीतू राम के सानिध्य में सेवा आवंटन सभा का आयोजन किया गया। सभी सेवादार को अपनी अपनी कार्य की सेवा दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश