सफाई मित्रों और उनके आश्रितों सहित सभी कर्मचारियों का किया हेल्थ चैकअप
Sep 30, 2026, 17:52 IST
जयपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान में ‘‘सहभाग स्वच्छ भारत विकसित भारत’’ की थीम पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम जयपुर में कार्यरत समस्त सफाई मित्रों एवं उनके आश्रितों का निःषुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर निगम जयपुर में कार्यरत सफाई मित्रों का ब्लड प्रेशर, बी.पी इत्यादि की जांचे की जाकर दवाईयां उपलब्ध करवाई गई। निःशुल्क हेल्थ चैकअप एवं जांच शिविर में 110 से भी अधिक कर्मचारी लाभान्वित हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश