राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह : एडीजी पुलिस रुपिंदर सिंह ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर ली समीक्षा बैठक
बीकानेर, 10 अगस्त (हि.स.)। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 का आयोजन बीकानेर रेंज मुख्यालय पर प्रस्तावित होने के मद्देनजर आज कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रुपिंदर सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, RAC & SDRF, राजस्थान, जयपुर, ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर एवं श्वेता धनकड़, उप महानिरीक्षक पुलिस, आरएसी, राजस्थान, जयपुर की उपस्थिति में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक पुलिस व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों द्वारा समारोह के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में पुलिस विभाग के अन्य पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव