अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने की बैठक

 


जोधपुर, 28 सितम्बर (हि.स.)। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष शंभू सिंह मेड़तिया ने बताया कि आज बर्न यूनिट के बाहर पीडि़त कर्मचारियों के परिवारजनों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार के कथित संवेदनहीन रवैये पर कड़ा एतराज जताया गया।

परिवारजनों ने कहा कि सरकारी ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के साथ इतनी गंभीर घटना होने के बावजूद सरकार द्वारा अब तक सहायता की घोषणा नहीं करना चिंता का विषय है। महासंघ ने प्रमुख रूप से मृतक कर्मचारी के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा घायल कर्मचारियों को 50 लाख रुपए की सहायता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होना तथा संबंधित फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर भी कर्मचारियों और पीडि़त परिवारों में आक्रोश है। महासंघ ने सरकार से पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश