उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 कर्मचारी व अधिकारी सम्मानित
जोधपुर, 26 मार्च (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में 70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन रेलवे स्टेडियम में समारोहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 कर्मचारी एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। इसके पश्चात वर्षभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख कर्मचारियों में परमानंद, सचिन जैन, हीना दवे, अरविंद गहलोत, मुकेश कुमार मीणा, रोहिताश विश्नोई, मोहम्मद रियाज अनवर, प्रताप सिंह, अभिषेक गांगुली, भारत लाल, कांता चौधरी, विकास बुरडक, दीपेश कुमार एवं अंजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त भंवरलाल खीचड़, पवन कुमार, भैराराम, अशोक, देवी चरण मीणा, हेम सिंह गुर्जर, अशोक खिलेरी, नारायण राम मेघवाल, मंगलराम सैनी, मोहित कुमार बुंदेल, महावीर प्रसाद जैन, मेघराज अग्रवाल, अरुण कुमार एवं सुरेश चंद्र मीणा को भी मंडल स्तर पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम, मुख्य परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस आर बुनकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय मनोहर सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियरिंग यांत्रिक अमित स्वामी सहित अन्य सभी अधिकारियों सैकड़ो रेल कर्मचारी मौजूद थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा अंत में मंडल कार्मिक अधिकारी अमृत लाल मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन सुनील टाक तथा प्रदीप विमल द्वारा किया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश