वरावल-हरिद्वार-वेरावल स्पेशल रेलसेवा का मार्ग में केशोद स्टेशन पर ठहराव
Sep 22, 2026, 18:07 IST
जयपुर, 22 सितंबर (हि.स.)।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए वेरावल-हरिद्वार-वेरावल स्पेशल रेलसेवा का मार्ग में केशोद स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09203, वेरावल-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा जो 20 अक्टूबर को वेरावल से प्रस्थान करेगी वह केशोद स्टेशन पर 16.39 बजे आगमन व 16.40 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09204, हरिद्वार-वेरावल स्पेशल रेलसेवा जो 21 अक्टूबर से हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह केशोद स्टेशन पर 08.56 बजे आगमन व 08.57 बजे प्रस्थान करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश