विधानसभा अध्यक्ष मंगलवार को जोधपुर आएंगे

 


जोधपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मंगलवार को जोधपुर आएंगे।

देवनानी मंगलवार को दोपहर दो बजे अजमेर से जोधपुर (वाया ब्यावर, बिलाड़ा) पहुंचेंगे तथा दोपहर दो से तीन बजे तक इनका कार्यक्रम रिजर्व रहेगा।

वे दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक जोधपुर आईआईटी कैम्पस का भ्रमण करेंगे तथा सांय पांच बजे से सांय 6.30 बजे तक डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती अवसर पर आईआईटी कैम्पस में आयोजित समारोह में भाग लेंगे। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस जोधपुर में करेंगे तथा बुधवार को सुबह आठ बजे जोधपुर से अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश