एसपी मनीष कुमार केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026 पुरुस्कार से होंगे सम्मानित
डूंगरपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस सेवा में समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिचय देने वाले डूंगरपुर के पुलिस अधीक्षक आईपीएस मनीष कुमार को प्रतिष्ठित केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026 पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा। केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से प्रदान किया जाने वाला यह सम्मान पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। मनीष कुमार को मिले इस सम्मान से डूंगरपुर पुलिस का गौरव बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।
आईपीएस मनीष कुमार को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट पुलिस कार्यप्रणाली, कर्तव्य के प्रति समर्पण और इन्वेस्टिगेशन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए दिया जायेगा। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की जांच और पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं में बेहतर कार्य किया है। उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह मान्यता पुलिस विभाग के लिए भी गौरव का विषय है।
एसपी मनीष कुमार को प्रतिष्ठित पदक मिलने की सूचना के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और पुलिस सेवा में इसी तरह उत्कृष्ट योगदान जारी रखने की कामना की। यह सम्मान न केवल मनीष कुमार के लिए बल्कि डूंगरपुर जिले और पुलिस विभाग के लिए भी गर्व का विषय है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष