बेरी गंगा से सिद्धनाथ मंदिर तक निकाली कांवड़ यात्रा

 


जोधपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मंडोर प्रखंड की ओर से सावन डाक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया।

प्रखंड संयोजक मंथन गहलोत ने बताया कि बेरी गंगा से सिद्धनाथ मंदिर तक यात्रा में पूरे रास्ते उत्साह से सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंडोर प्रखंड अध्यक्ष मुरली मालवीय ने बताया कि इस सावन के महीने शिव भक्तों ने गाजे बाजे के साथ एक घंटे में सिद्धनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर अभिषेक किया। इस धार्मिक यात्रा को जिला उपाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह मंडोर, विहिप प्रांत सुरक्षा प्रमुख यशपाल सिंह कच्छवाह, विहिप जिला सेवा प्रमुख धनराज बाकरेचा ने पूजा पाठ करके शुभारंभ किया।

मंडोर प्रखंड मंत्री रवि वैष्णव ने बताया कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन के साथ शिवजी के जयकारे लगाते हुए जोश के साथ आगे बढ़ रहे थे। सभी कार्यकर्ताओं ने आमजन को कोई परेशानी नहीं हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा। यात्रा संयोजक भूपेंद्र सिंह कच्छावा ने बताया कि इस यात्रा में जगह-जगह पर रास्ते में आमजन ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश