शिवलिंग तीन रंगों में तैयार किए जा रहे, बनाया भारत-राजस्थान का नक्शा
बीकानेर, 14 अगस्त (हि.स.)। गोपेश्वर बस्ती स्थित मोदी कुआं स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पिछले करीब 12 दिन से जिलैरी सहित पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर से जुड़े शिव भक्त किशन मोदी ने बताया कि बीकानेर में पहली बार जिलैरी सहित शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार काे मंदिर परिसर में ही शिवलिंग तीन रंगों में तैयार किए जा रहे हैं। पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण करने के साथ-साथ भारत माता की झांकी भी बनायी गयी। साथ ही भारत देश,राजस्थान राज्य का नक्शा और तिरंगा भी पार्थिव शिवलिंगों से बनाया गया। उन्हाेंने बताया कि 15 अगस्त को तीन रंगों से शिव का तिरंगा श्रृंगार किया जाएगा।। पार्थिव शिवलिंग बनाने में पांच साल के बच्चे से लेकर 80 साल तक की महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। मोदी ने बताया कि पहले दिन जहां 1100 पार्थिव शिवलिंग बने जो बढ़ते बढ़ते अब प्रतिदिन 7100 का आंकड़ा छू रहा है। प्रतिदिन बनने वाले शिवलिंग का अगले दिन 11 पंडितों द्वारा सामूहिक रूद्राभिषेक किया जाता है। सावन के अंतिम दिन इन शिवलिंगों को को कपिल सरोवर भी विसर्जित किया जाएगा। प्रतिदिन बनने वाले शिवलिंगों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव