3000 किमी की धार्मिक यात्रा पर अकेले बाइक पर निकली 18 साल की शर्मिला
जोधपुर, 17 जून (हि.स.)। लूणी उपखंड के बासनी झूठा गांव की 18 वर्षीय शर्मिला चौधरी ने साहस, आस्था और आत्मविश्वास की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अकेले बाइक से देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के दौरान वह लगभग 3000 किलोमीटर का सफर तय कर विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी।
शर्मिला चौधरी ने बताया कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश देने के उद्देश्य से भी की जा रही है। परिवार के आशीर्वाद और दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने अपनी यात्रा का शुभारंभ किया। कम उम्र में अकेले इतनी लंबी बाइक यात्रा पर निकलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने शर्मिला को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश