भाजपा किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, भरतपुर के शक्तिरथ सिंह बने प्रदेश मंत्री

 


भरतपुर, 04 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी द्वारा जारी 68 सदस्यीय कार्यकारिणी में भरतपुर के शक्तिरथ सिंह को प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसान परिवार से जुड़े शक्तिरथ सिंह लंबे समय से किसानों के बीच सक्रिय रहे हैं। प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। शक्तिरथ ने कहा कि आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाएगा। शक्तिरथ ने विश्वास जताया कि पार्टी की नीतियों और किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / भरतपुर