पंचायत चुनाव के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटस को प्रशिक्षण कल

 


जोधपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) (पंचायत), जोधपुर आलोक रंजन के निर्देशन में निर्वाचन संबंधी तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रथम चरण के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटस का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, पंचायत समिति शेरगढ़, बालेसर, आगोलाई, सेखाला, चाबा एवं चामू के लिए नियुक्त 78 सेक्टर मजिस्ट्रेटस का आधे दिवस का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सूचना केन्द्र परिसर स्थित मिनी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश