सावन की मौजमस्ती जयपुर में शुरु : लहरिया उत्सव मनाया, मिसेज इंडिया परमप्रीत मेहरा पहुंची
जयपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। शहर में सावन की मौजमस्ती शुरू हो गई हैं। इसी श्रंखला में शक्ति वूमेंस ऑर्गनाइजेशन और लीला मैकअप स्टूडियो के संयुक्त तत्वाधान में राजापार्क में लहरिया उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने रंग बिरंगे लहरिया पहनकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
शक्ति वूमेंस ऑर्गनाइजेशन की संस्थापिका सोनाक्षी वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया 2023 परमप्रीत मेहरा ने महिलाओं को अपनी जर्नी के बारे में बताकर मोटिवेट किया। कार्यक्रम में महिलाओं को मेहंदी, नेल आर्ट, हेयर स्टाइल और सेल्फ मेकअप टिप्स मेकअप आर्टिस्ट और लीला स्टूडियो की संचालक रुचि गोगिया ने दिए। इस अवसर पर संस्था की सुप्रिया गुप्ता, रश्मि बाहेती, निमिषा गुप्ता, श्रुति लूथरा, अनुपमा अग्रवाल, रौनक, मधुलिका, प्रिया, श्रद्धा, रुचि नारंग व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ईश्वर