शुक्र-शनि की युति से बना सप्तांक योग, कई राशियों के फिरेंगे दिन मान

 


जयपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। शुक्र और शनि के संयोग से 24 अप्रेल को विशेष सप्तांक योग बनने जा रहा है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव और लाभ लेकर आ सकता है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जब राशि चक्र के 360 डिग्री को सात समान भागों में विभाजित किया जाता है, तो लगभग 51.26 डिग्री का जो कोण बनता है, उसे सप्तांक या सप्तांश योग कहा जाता है। इसे ज्योतिष में एक रहस्यमयी और अत्यंत प्रभावशाली योग माना जाता है, जो व्यक्ति के जीवन में अचानक सकारात्मक परिवर्तन और भाग्य के नए द्वार खोलने की क्षमता रखता है। मान्यता है कि यह योग व्यक्ति को अपने वास्तविक लक्ष्य और उद्देश्य की ओर अग्रसर करता है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्तांक योग अत्यंत शुभ और फलदायी सिद्ध हो सकता है, क्योंकि इस राशि के स्वामी स्वयं शुक्र ग्रह हैं। इस अवधि में अचानक धन लाभ की संभावनाएं बन सकती हैं और लंबे समय से रुके हुए या अटके हुए धन की वापसी भी संभव है। करियर के क्षेत्र में स्थिरता आएगी और नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। निवेश से लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी तथा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलाकर यह समय आपकी मेहनत का उचित परिणाम देने वाला साबित हो सकता है।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्तांक योग भाग्य को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। इस दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलने की संभावना है और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। व्यापार में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे तथा कोई पुराना रुका हुआ कार्य या प्रोजेक्ट सफल हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी और अचानक कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश