छह जून को होगा संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग का समापन समारोह

 


जयपुर, 05 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) का समापन समारोह 6 जून को सायं 6:30 बजे आदर्श नगर स्थित सूरज मैदान में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में गुरुद्वारा, साहिब टीला नंबर-5 के प्रधान सरदार राजन सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल उद्बोधन देंगे।

उल्लेखनीय है कि कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) का आयोजन जयपुर के राजापार्क क्षेत्र में 17 मई से किया जा रहा है, जो 7 जून तक चलेगा। 20 दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में राजस्थान क्षेत्र के 277 स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग में खेल, व्यायाम, गीत, प्रार्थना और बौद्धिक सत्रों के माध्यम से अनुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के संस्कारों को व्यवहार में उतारने पर विशेष बल दिया जा रहा है। वर्ग के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह आलोक कुमार सहित अखिल भारतीय एवं क्षेत्र के कई पदाधिकारियों का प्रवास हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश