सालासर सुपरफास्ट 28 अप्रैल तक बदले मार्ग से चलेगी

 




जोधपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोधपुर आने वाली सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को अस्थाई रूप से बदले मार्ग से संचालित किया जा रहा है। यह व्यवस्था 28 अप्रैल तक लागू रहेगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दुधवाखारा,हडय़ाल,डोकवा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे द्वारा ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया गया है,जिससे इस खंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 अप्रैल तक परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है। यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान कर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना मार्ग होकर जोधपुर पहुंचेगी। परिवर्तित मार्ग में ट्रेन का ठहराव नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा और मकराना स्टेशनों पर रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश