‘फेस्टिवल ऑफ लेटर्स’ में बीकानेर के पांच साहित्यकार लेंगे भाग

 


बीकानेर, 29 मार्च (हि.स.)। संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा ‘फेस्टिवल ऑफ लेटर्स 2026’ का आयोजन 30 मार्च से 4 अप्रैल तक रवीन्द्र भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय साहित्योत्सव में बीकानेर के पांच साहित्यकार विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ साहित्यकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ 30 मार्च को ‘मैं क्यों लिखता हूं’ विषय पर पैनल चर्चा में शामिल होंगे। डॉ. ब्रज रतन जोशी 31 मार्च को ‘हवा में मर्मर ध्वनियां’ कार्यक्रम में हिंदी कविता पाठ करेंगे। इसी क्रम में डॉ. नन्द किशोर आचार्य 2 अप्रैल को ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में साहित्य की भूमिका (वंदे मातरम के 150 वर्ष)’ विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में भाग लेंगे। साहित्यकार अमित गोस्वामी ‘विचारोत्तेजक लालित्य’ कार्यक्रम में उर्दू कविता पाठ प्रस्तुत करेंगे। वहीं संजय पुरोहित 4 अप्रैल को ‘आत्मा की आवाज’ कार्यक्रम में राजस्थानी भाषा में काव्य पाठ करेंगे।

साहित्य अकादमी के इस आयोजन में देशभर से लगभग 650 साहित्यकार भाग लेंगे। साहित्योत्सव में 50 भारतीय भाषाओं का प्रतिनिधित्व होगा और 100 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव