विस्थापित परिवारों की सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा व रोजगार के लिए हिंदू समाज को संकल्पित होना चाहिए - मिलिंद परांडे

 


जोधपुर, 12 जून (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद की प्रेरणा से विस्थापित भारतीय कल्याण समिति ने रोटरी क्लब के सहयोग से पाक विस्थापित बस्ती में लोगो को स्वरोजगार से जोडऩे हेतु हाथ ठेलो का वितरण किया ।

समिति के अध्यक्ष अशोक बाहेती ने बताया कि इस अवसर पर विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने विस्थापित लोगो को कहा कि सरकारों को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत लेकिन जब वो सक्षम नहीं होगी तो हिंदू समाज को आगे आकर हर विस्थापित का सहयोग करना चाहिए। मूलभूत सुविधाएं शिक्षा , स्वास्थ, रोजगार के साथ सुरक्षा देने के हर व्यक्ति को संकल्पित होना चाहिए ।

रोटरी क्लब की अध्यक्ष मधु समदानी ने कहा कि विस्थापित परिवारों के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान की जरूरत है । शिक्षित समाज से ही सभी समस्या का हल संभव होगा।

प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल ने बताया कि बच्चों को संस्कारित अनुशासित बनाने के उद्देश्य से विहिप के सेवा विभाग की ओर से 15 संस्कारों शालाओं का संचालन भी शुरू होगा जिसके लिए शिक्षण सामग्री दरी , ब्लैक बोर्ड के साथ अन्य सामग्री भेंट की गई।

इस अवसर पर बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत , समिति के अनिल अग्रवाल डॉ राजकुमार भील डॉ दलजी राय, रोटरी क्लब के अनिल भंडारी विहिप के पंकज भंडारी मानाराम विश्नोई महेंद्र सिंह राजपुरोहित मंत्री रामनारायण मुकेश जांगिड सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश