शहर के साथ—साथ ग्रामीण अंचलों में विकास को जेडीए देगा नई रफ्तार

 


जयपुर, 29 जुलाई (हि.स.)।

राज्य सरकार के 'विकसित राजस्थान' संकल्प को साकार करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ग्रामीण क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। ग्रामीण अंचलों को बेहतर, सुरक्षित एवं सर्वसुलभ सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेडीए द्वारा सड़क निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' की भावना के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क विकसित कर गांवों को शहरों से जोड़ने तथा क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में जेडीए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी क्षेत्रों से जोडने वाली विभिन्न सड़कों एवं सपंर्क सडकों के कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 135 करोड़ रूपए एवं शहरी क्षेत्रों में 69 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न कार्य प्रगतिरत है।

जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि प्रगतिरत कार्यों के तहत जोन-8 के वार्ड 95 की आंतरिक सडकें 149.95 लाख , जोन-11 में रिंग रोड से पालड़ी परसा तक 250 फीट सेक्टर रोड 2477.32 लाख , जोन-12 में सिरसी मोड से मूण्डियारामसर ढाणी 470.04 लाख , ढाणी भूतावाली के आसपास की सडकें 494.09 लाख , जोन-13 में वार्ड नम्बर 4 की अनुमोदित कॉलोनिया बढारना एवं सीकर रोड 387.93 लाख तथा जोन-14 में पिपली चौराहा से प्रहलादपुरा अंडरपास तक महल रोड का कार्य 471.11 लाख रूपए किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए जोन-16/12 ए में मोरिजा से चीथवाड़ी गांव, मोरिजा स्टैंड से भोजलावा रोड, जैतपुरा से चिमनपुरा, एनएच सर्विस रोड से एनएच सर्विस रोड वाया झालारों की ढाणी में 304.51 लाख तथा जोन-17 में नींदड की आंतरिक सडके एवं कबीर आश्रम मार्ग पर कार्य 594.91 लाख रुपए से कार्य हो रहा है।

पीआरएन-दक्षिण क्षेत्र में न्यू सांगानेर रोड से इस्कॉन रोड तक के साथ-साथ सेक्टर-आई, सेक्टर-एच व जी की विभिन्न सेक्टर सडकें व कॉलोनियों की आन्तरिक सडकों का कार्य 2083.94 लाख रूपये से युद्ध स्तर पर जारी है।

जोन-8 व पीआरएन (साउथ) जेड-1 व जेड-4 के आसपास के क्षेत्र तथा सांगानेर में हाई टेंशन लाईन के दौनों तरफ 30 फिट चौडी सडक का कार्य 4051.03 लाख रूपये से प्रक्रियाधीन है। ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने हेतु जोन-12 में मुंडियारामसर से धानक्या गांव तक 57.33 लाख रूपये एवं भांकरोटा में 649.79 लाख रूपये का सडक कार्य प्रस्तावित है। जोन-13 में चेतावाला से चीथवाडी, रामपुरा डाबडी से प्रेम नगर भूरथल तथा रिसाणी नर्सरी से भूरथल की सड़कों का 715.17 लाख रूपये से निर्माण एवं नवीनीकरण होगा। जोन-14 में रामसिंहपुरा से हनुमान मंदिर व कौशल्या दास की बावड़ी, सांवत का बास से चंदलाई रोड, मोहनपुरा से बगड़ा की ढाणी, तथा डिग्गी रोड रटल्या स्टैंड से मनहोरियावाला तक सड़कों का नवीनीकरण कार्य 6.58 लाख रूपए से प्रक्रियाधीन है। जोन-17 में जाहोता ग्राम की मुख्य सडक तथा मुख्य सडक खोरा बीसल से जयरामपुरा फार्म हाउस तक सड़क निर्माण के लिए कार्यवाही की जा रही है। जिसकी लागत 567.16 लाख रूपए है।

जेडीसी ने बताया कि प्रगतिरत कार्यों के तहत जोन-बी में मंदिर मोड सर्किल से द्रव्यवती नदी तक 299.5 लाख तथा गणेश नगर, राजेंद्र नगर ए, श्री देव नगर, भवानी शंकर कॉलोनी, गणेश नगर 4ए, बजरंग कॉलोनी, रमेश वरम प्रथम, चरण नगर-2, शांति नगर-1, नदी का फाटक, गोविंदा नगर, शंकर विहार, श्री गोविंद नगर, गणेश नगर-2, प्रताप नगर विस्तार, गणेश नगर मेन रोड में 279.65 लाख , विश्व नाथ धाम, सालासर वाटिका, बालाजी विहार, जानकी नंदन, डिफेंस कॉलोनी, नागल जेसा बोहरा, नरसिंह नगर कॉलोनी, विराजबाधी कॉलोनी, गोविंद कॉलोनी, राज वाटिका कॉलोनी बी, और जगदीश नगर का नवीनीकरण कार्य जारी है। इसी जोन में बहकर कॉलोनी, ग्रीन पार्क ई, ग्रीन पार्क-डी-आई, फकीरा नगर कॉलोनी, गणपति नगर, सूर्य नगर कॉलोनी (लिंक पंक्ति), आनंद विहार कॉलोनी, श्याम नगर (लिंक पंक्ति), खिलाड़ियों की ढाणी, श्याम कुंज कॉलोनी, तिरूपति विहार कॉलोनी, आमो की बगीची, पवन पुरी मेन रोड, निर्मल विहार लिंक रोड और निवारू रोड की सड़कों का कार्य 382.31 लाख रूपये भी प्रगति पर है।

इसके अतिरिक्त जोन-बी में रोड नं. 05 पार्वति नगर मेन रोड लोहा मण्डी मेन रोड, रोड नं. 05 100 फीट रोड, लोहा मण्डी रोड पार्वति नगर में 724.1 लाख रूपये, कालवाड रोड सर्विस लेन, रोड नं. 05 से लोहा मण्डी मेन रोड 80 फीट में 383.32 लाख रूपये तथा बालाजी विहार-29, बालाजी विहार, तिरूपति कॉलोनी, अक्से और क्लब कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, आनंदनगर, लछमी विहार कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, रजनी विहार, शेरकावती नगर, बालाजी बिहार विस्तार, केशव नगर-7, शंकर विहार कॉलोनी, उदय नगर कॉलोनी, रामेसवम कॉलोनी, गणेश विहार, संगम कॉलोनी, हनुमान वाटिका, शेखावाटी नगर, चौधरी कॉलोनी, आदित्य नगर, अंजनी एन्क्लेव, मधुनगर, गुरुदेव विहार प्रथम, द्वितीय व तृतीय, एंजेला नगर नीलगिरि तृतीय सुदामापुरी 2, गायत्री नगर, आनंद विहार, लक्ष्मी नगर, राजमार्ग परिसर, 12बी कॉलोनी, हरिहर विहार और श्याम विहार कॉलोनी, बालाजी विहार 10, रतन विहार, अंबिका विहार, वृन्दावन विहार, तिरलोक विहार कॉलोनी, डीएनपी कॉलोनी, और बालनाथ नगर में सड़कों का सुदृढ़ीकरण 542.27 लाख रूपये से जारी है।

जोन-सी में निर्माण नगर वार्ड-64 की आतंरिक सडकों का कार्य 136.34 लाख रूपये, जनपथ व श्याम नगर की सडकें 206.67 लाख रूपये, तथा नन्दपुरी बाईपास से 100 फीट गैटोर सडक तक 150 लाख रूपये से कार्य चल रहा है। जोन-7 में झारखंड जंक्शन से 200 फीट सी-जोन बाईपास वाया खतीपुरा जंक्शन तक 976.91 लाख रूपये, हरनाथपुरा क्षेत्र में 359.62 लाख रूपये, कनकपुरा क्षेत्र के साथ ही अवधपुरी लिंक रोड, गिरधारीपुरा मेन रोड, महिमा वेलेंटीना एप्रोच रोड, केशव नगर रोड, कमला नेहरू नगर मेन रोड, पंचवटी नगर लिंक रोड और पंचवटी विस्तार कॉलोनी रोड में 793.67 कार्य प्रगतिरत है। जोन-ए में शिवानन्द मार्ग एवं प्रधान मार्ग पर 422.31 लाख रूपये, जोन-बी में लोहामंडी व्यवसायिक योजना की 30 फीट एवं 40 फीट सडके 609.28 लाख रूपये, तथा जोन-सी में स्वर्ण पथ, रजत पथ एवं विजय पथ का नवीनीकरण 690.51 लाख रूपये से करवाया जायेगा।

जेडीए द्वारा जयपुर शहर के साथ-साथ आस-पास के ग्रामीण अंचलों में भी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। जेडीए की यह पहल सुनिश्चित करेगी कि विकास का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे, जिससे आमजन का जीवन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश