स्कूल शिक्षा प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा: गणित तथा संस्कृत की मुख्य सूची जारी

 




जयपुर, 28 मार्च (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन उपरांत गणित तथा संस्कृत विषय की मुख्य सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषयों की विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया गया। पात्रता जांच उपरांत गणित विषय के विज्ञापित पदों के विरुद्ध 153 तथा संस्कृत विषय के विज्ञापित पदों के विरुद्ध 63 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारीक