जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस का मार्ग स्थाई रूप से बदला
जोधपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। रेलवे द्वारा धर्मवरम-नागसमुद्रम-पेनुकोंडा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने के फलस्वरूप जोधपुर से संचालित होने वाली जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस का मार्ग आज से स्थाई रूप से परिवर्तित किया गया है।
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 16533 जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस अब धर्मवरम-नागसमुद्रम-पेनुकोंडा के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
मंडोर एक्सप्रेस में लगेंगे एसी के दो अतिरिक्त कोच
त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में एसी श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी और त्योहारों के दौरान यात्रा में सुविधा मिलेगी। जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार गाड़ी संख्या 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में यह व्यवस्था की गई है। जोधपुर से 17 से 23 अक्टूबर तक तथा दिल्ली से 18 से 24 अक्टूबर तक ट्रेन में एक सेकंड एसी और एक थर्ड एसी इकोनॉमी कोच अतिरिक्त रूप से लगाया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश