सप्त शक्ति कमांड मुख्यालय द्वारा हिंदी पखवाड़े का उत्सव मनाया
जयपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। भारत सरकार के राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार मुख्यालय सप्त शक्ति कमांड में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य राजभाषा हिन्दी का प्रचार-प्रसार और सरकारी पत्राचार में वृद्धि करना है।
इस दौरान, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान की शिक्षा शाखा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे हिन्दी निबंध लेखन, नोटिंग ड्राफ्टिंग, स्वरचित कविता, वाद-विवाद और हिन्दी टाइपिंग का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में मुख्यालय के साथ-साथ मिलिट्री स्टेशन जयपुर के सैन्य और असैन्य कार्मिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) ले कर्नल निखिल धवन के अनुसार समापन समारोह में विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कमान मुख्यालय के अधिकारियों और सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इस तरह के आयोजन हिन्दी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हैं और इसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव