मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा में किए मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन

 




बांसवाड़ा, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बांसवाड़ा के उमराई स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

इससे पहले हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव