रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Sep 3, 2026, 19:03 IST
जयपुर, 03 सितंबर (हि.स.)।
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी- रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09633, रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 04 व 07 सितम्बर को (02 ट्रिप) रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 01.45 बजे रींगस पहुँचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 05 व 08 सितम्बर को (02 ट्रिप) रींगस से 02.05 बजे रवाना होकर 05.10 बजे रेवाड़ी पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मेें अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश