सहायक कृषि अभियंता प्रतियोगी परीक्षा-2025 की विचारित सूची जारी

 


अजमेर, 7 जुलाई(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत 787 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है। विचारित सूची जारी कर दी गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इसके साथ ही ओएमआर उत्तर पत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 17 अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नम्बर पृथक से आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिये गए हैं ।

आयोग सचिव ने बताया कि विचारित सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग (कृषि विभाग) द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जाएगी।

आयोग सचिव ने बताया कि विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थी को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने का लिंक 11 से 17 जुलाई 2026 (रात्रि 11.59) तक खोला जाएगा।

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- विभिन्न खंड (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) प्रतियोगी परीक्षा- 2026 का पाठ्यक्रम जारी..

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- विभिन्न खंड (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) प्रतियोगी परीक्षा- 2026 का पाठ्यक्रम अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष