सहायक आचार्य फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन के साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी
Jul 7, 2026, 19:50 IST
अजमेर, 7 जुलाई(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उक्त पदों के लिए जारी विचारित सूची 24 अप्रेल 2026 में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच उपरांत 9 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष