बिलीमोरा-अमलसाड रेलखंड पर ब्रिज कार्य के कारण 23 व 24 जून को कई रेलसेवाएं रेगुलेट रहेगी
अजमेर, 22 जून(हि.स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा बिलीमोरा-अमलसाड रेलखंड के ब्रिज संख्या 369 पर ग्रिडर लॉचिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 09005, बांद्रा टर्मिनस -भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा जो 24 जून 26 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा जो 24 जून 26 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 10 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 23 जून 26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 16588, बीकानेर- यशवन्तपुर रेलसेवा जो 23 जून 26 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 01 घंटे 55 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 16311, श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम उत्तर रेलसेवा जो 23 जून 26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 01 घंटे 45 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 22916, हिसार-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 23 जून 26 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 01 घंटे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष